फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मौसम की बेरुखी से केंकर रोग की चपेट में आ रहे हैं सेब के पेड़

मौसम की बेरुखी से केंकर रोग की चपेट में आ रहे हैं सेब के पेड़

Sat, 10 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मौसम की बेरुखी से केंकर रोग की चपेट में आ रहे हैं सेब के पेड़
नौगांव (उत्तरकाशी)। अभी तक अपेक्षित बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण स्योरी फल पट्टी के सेब काश्तकारों की आजीविका खतरे में पड़ गई है। बीते छह माह में यमुना घाटी में महज तीन बार सामान्य बारिश हुई, लेकिन बर्फ एक बार भी नहीं हुई। ऐसे में स्योरी फलपट्टी के सेब बागानों में सेब के पेड़ केंकर रोग की चपेट में आकर सूखने लगे हैं।
विज्ञापन

नौगांव की स्योरी फल पट्टी में एक हजार से अधिक किसानों की आजीविका सेब उत्पादन पर टिकी है। मौसम की बेरुखी का आलम यह है कि बीते छह माह में क्षेत्र में महज तीन बार सामान्य बारिश हुई और बर्फ एक बार भी नहीं पड़ी। सेब की अच्छी पैदावार के लिए बर्फबारी जरूरी होती है। बिना बारिश और बर्फबारी के बड़ी संख्या में सेब के पेड़ केंकर रोग की चपेट में आकर सूख रहे हैं। ऐसे में किसानों को सेब के अच्छे उत्पादन की उम्मीद, तो दूर उल्टी वर्षों से बड़े किए गए सेब के पेड़ समाप्त होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेब किसान गजेंद्र नौटियाल, राकेश राणा ने बताया कि मौसम में नमी नहीं होने के कारण किसान सेब के पेड़ों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और खाद का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही सूखी जमीन में नई पौध का रोपण भी नहीं हो पा रहा है। बारिश और बर्फबारी नहीं होने से जल्दी फ्लावरिंग होने के कारण फ्रूट सेटिंग नहीं हो पाएगी, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट..
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। इस बर्फबारी से सेब की फसल को कुछ फायदा मिल सकता है। मार्च में ही उत्पादन का सही अंदाजा लग पाएगा। जरूरी तापमान नहीं मिलने से फलों की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।
डा. पंकज नौटियाल, सेब विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed