फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गंगा समग्र यात्रा की तैयारी में जुटे गांववासी

गंगा समग्र यात्रा की तैयारी में जुटे गांववासी

Sat, 10 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गंगा समग्र यात्रा की तैयारी में जुटे गांववासी
उत्तरकाशी। गंगा समग्र यात्रा के संयोजक पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने उत्तरकाशी पहुंचकर यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को गंगोत्री एवं बदरीनाथ से शुरू होकर यात्रा दो अप्रैल को हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन

गांववासी ने बताया कि अविरल निर्मल गंगा के संरक्षण के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर गोष्ठियों, नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। गांववासी ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सेना, आईटीबीपी, पुलिस, सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं व युवाओं और महिलाओं का सहयोग लिया जाएगा। बैठक के बाद गांववासी ने वरुणावत तलहटी में पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल द्वारा पनपाए गए श्याम स्मृति वन में पौधरोपण किया। इस मौके पर भटवाड़ी के ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार, गंगा विचार मंच के लोकेंद्र बिष्ट, चंद्रशेखर नौटियाल, अजय बहुगुणा, जगमोहन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed