{"_id":"5a7dd4514f1c1b410b8b804f","slug":"15181959939-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कयाकिंग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कयाकिंग के गुर
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पर्यटन विभाग की ओर से जोशियाड़ा बैराज झील में पांच दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसमें ऋषिकेश में वाटर स्पोर्ट्स का संचालन कर रहे स्थानीय युवा अनूप पंवार की ओर से राजकीय महाविद्यालय के बीएड संकाय के 15 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को क्याकिंग, राफ्टिंग, वाटर स्कूटर आदि चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ने के लिए शुरू किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन युवाओं को क्याकिंग के गुर सिखाए गए, जिसमें बीएड संकाय के 15 छात्रों को संतुलन बनाना, चप्पू का प्रयोग करने, क्याक को मोड़ने आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय अनुराग आर्या ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ना है। कार्यक्रम को कारगर बनाने के लिए प्रशासन की ओर से टिहरी की तर्ज में कार्ययोजना बनाई जा रही है, जिसके तहत युवाओं को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर स्पोर्ट्स, गोवा से ट्रेनिंग व सर्टिफिकेट दिलाने तथा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के अंतर्गत अनुदान मूल्य में बोट आदि दिलाया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, पंकज पंत आदि मौजूद रहे।
झील में चलाया स्वच्छता अभियान
वाटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में बीएड के छात्रों द्वारा जोशियाड़ा बैराज झील में सफाई की गई। कार्यक्रम के शुभारंभ पर झील के किनारों में प्लास्टिक, शराब की खाली बोतल, चिप्स के रेपर सहित काफी गंदगी फैली पड़ी थी, जिसे देख अधिकारियों व युवाओं ने एकजुट होकर स्वच्छता अभियान चलाया। एसडीएम ने कहा कि झील में फैली गंदगी को देख नौकायन करने वाले पर्यटकों पर गलत प्रभाव पड़ता है।