फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   उतरकाशी के नाम रहा राज्य स्तरीय हॉकी का उद्घाटन मैच

उतरकाशी के नाम रहा राज्य स्तरीय हॉकी का उद्घाटन मैच

Thu, 01 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
उतरकाशी के नाम रहा राज्य स्तरीय हॉकी का उद्घाटन मैच
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में बृहस्पतिवार को अंडर-16 बालकों की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने किया। उन्होंने सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में उत्तरकाशी की टीम ने चमोली को 1-0 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

डिप्टी कलक्टर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कालेज समेत सभी जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच उत्तरकाशी और चमोली के बीच खेला गया। उत्तरकाशी की टीम ने विक्की वाल्मीकि के गोल की मदद से चमोली को 1-0 के अंतर से हराया गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून की टीम ने अल्मोड़ा को 10-0 से रौंदकर एकतरफा जीत हासिल की। स्पोर्ट्स कालेज की ओर से विशाल एवं सूरज ने 3-3 तथा अक्षत, सूरज गुप्ता, सुधीर व अनुराग ने एक-एक गोल किया। तीसरे मैच में हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 3-1 से हराया। इसमें हरिद्वार की ओर से अरुण ने दो व ऋषु ने एक गोल किया। चौथे मैच में नैनीताल की टीम ने अभिषेक व प्रखर के एक-एक गोल की मदद से बागेश्वर को 2-0 से परास्त किया। पांचवें मैच में ऊधमसिंह नगर ने ललित के तीन गोलों के साथ चंपावत को 3-0 से हराया। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, हॉकी संघ के संयुक्त सचिव योगेश जोशी, जुबैद अहमद, विजय संतरी, जयवीर चौहान, आशीष चौहान, शिवरतन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed