फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   हर्षिल गंगोत्री घाटी में आइस बाइकिंग के लिए पहुंचे बाइकर्स

हर्षिल गंगोत्री घाटी में आइस बाइकिंग के लिए पहुंचे बाइकर्स

Sat, 27 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
हर्षिल गंगोत्री घाटी में आइस बाइकिंग के लिए पहुंचे बाइकर्स
उत्तरकाशी। जनपद में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। वेयर ईगल्स डेयर ग्रुप की ओर से गंगोत्री घाटी में आइस बाइकिंग रैली का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को रैली डीएम डा. आशीष चौहान के नेतृत्व में हर्षिल के लिए रवाना हुई। तीन दिन के अभियान में देश के विभिन्न हिस्सों से आए बाइकर्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में शीतकालीन पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। खिली धूप के साथ खुशगवार हुए मौसम में जिले की बर्फ से लकदक घाटियों का नजारा देखने लायक है। लंबे समय से यहां शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, जो अब रंग लाने लगे हैं। कम संख्या में ही सही, लेकिन पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। वेयर ईगल्स डेयर ग्रुप की ओर से हर्षिल गंगोत्री घाटी में तीन दिवसीय आइस बाइकिंग रैली का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को जिला मुख्यालय से रैली को रवाना किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ददनपाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्वयं डीएम चौहान बाइक पर सवार होकर रैली का नेतृत्व करते हुए मनेरी गए। उन्होंने कहा कि जनपद में साहसिक खेलों के साथ ही शीतकालीन पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। वेयर ईगल्स डेयर ग्रुप के तिलक सोनी एवं उपेंद्र सजवाण ने बताया कि दल में बाइकर विवेक शर्मा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए बाइकर्स शामिल हैं। इनमें हॉलैंड का एक पुरुष और दो महिलाएं भी हैं। ये पर्यटक तीन दिन तक हर्षिल, बगोरी, धराली, भैरोंघाटी, गंगोत्री क्षेत्र में आइस बाइकिंग के साथ ही हंसी वादियों का भी लुत्फ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed