फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जिले में वाहन हादसों पर नहीं लग पा रही रोक

जिले में वाहन हादसों पर नहीं लग पा रही रोक

Sat, 27 Jan 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जिले में वाहन हादसों पर नहीं लग पा रही रोक
उत्तरकाशी। पुलिस एवं परिवहन विभाग की ओर से निरंतर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी संख्या में चालान करने और डीएम द्वारा सड़क की कमी के कारण हादसे होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी के बावजूद जिले में हादसों में कमी नहीं आ पा रही है। बीते एक साल के भीतर ही जनपद में 27 सड़क हादसों में 83 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत अन्य मोटर मार्गों पर दर्जनों डेंजर जोन चिह्नित हैं। कई जगहों पर तो भारी जोखिम के साथ यातायात चल रहा है। ओवरलोड सहित अन्य यातायात नियमों का पालन कराने के नाम पर परिवहन विभाग एवं पुलिस द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। हाल ही में डीएम डा. आशीष चौहान ने सड़क सुरक्षा को देखते हुए सड़क की खराबी के कारण हादसा होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद अधिकारी बदहाल सड़कों की सुध लेने को राजी नहीं। हादसा होने के बाद जांच की औपचारिकता पूरी कर रिपोर्ट फाइलों में कैद होकर रह जाती है, लेकिन हादसों पर रोक के प्रभावी इंतजाम कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

बीते एक साल के भीतर ही जिले में अलग-अलग स्थानों पर 27 वाहन हादसों में 83 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिकांश वाहन हादसे गंगोत्री हाईवे पर और वह भी यात्रा सीजन के दौरान हुए हैं, जिनका कारण तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और वाहन चालक की लापरवाही ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 में जिले में हुए सड़क हादसों में हुई मौत
10 जनवरी- हर्षिल के पास दो
9 मार्च- मनेरी के समीप एक
26 अप्रैल- भैरव घाटी के समीप बाइक दुर्घटना में एक
23 जून- यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी के समीप 3
16 जनवरी- धरासू के पास दो
15 फरवरी- धरासू के पास दो
6 मार्च- यमुनोत्री हाईवे पर सारीगाड के पास एक
18 अप्रैल- पुरोला में लिंक मोटर मार्ग पर एक
4 मई- यमुनोत्री हाईवे पर सारीगाड के पास दो
16 मई- गंगोत्री हाईवे पर चड़ेथी के पास एक
16 मई- गढ़वालगाड के पास तीन
19 मई- गंगोत्री हाईवे पर एक
23 मई- नालूपानी के समीप 26
27 मई- नाकुरी के समीप एक
4 जून- हेलगूगाड के समीप 12
28 जून- पोंटी मोटर मार्ग पर 6
13 जुलाई- सारीगाड में एक
26 जुलाई- लंबगांव मोटर मार्ग पर न्यूगांव के समीप एक
21 अगस्त- नालूपानी के समीप एक
28 अगस्त- नेताला के पास एक
10 सितंबर- लंबगांव मोटर मार्ग पर दो
28 सितंबर- मातली के पास एक
19 नवंबर- गभैरव घाटी के पास तीन
13 दिसंबर- धरासू के पास दो
31 दिसंबर- तांबाखानी सुरंग के पास एक
25 जनवरी 2018- जोगत मोटर मार्ग पर एक
26 जनवरी 2018- यमुनोत्री हाईवे पर चार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed