{"_id":"5a6cb1a34f1c1ba4268b6ba1","slug":"15170730022-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे पर वाहन हादसे में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे पर वाहन हादसे में चार की मौत
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार सुबह चामी के निकट एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार चालक समेत सभी चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने भारी मशक्कत से खाई में गिरे वाहन में से शवों को बाहर निकलवाकर परिजनों के सुपुर्द किया।
शुक्रवार को विकासनगर से नौगांव आ रहा एक पिकअप वाहन सुबह आठ बजे यमुनोत्री हाईवे पर चामी के निकट अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही एसआई भारत सिंह रावत के नेतृत्व में डामटा एवं नौगांव पुलिस चौकी तथा फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस के जवानों ने भारी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन को कटर की सहायता से काटकर इसमें से शवों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि हादसे में वाहन में सवार सभी चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी पहचान वाहन चालक सईद (24) पुत्र गुलाम रसूल, जावेद (31) पुत्र फहीम, इमरान (52) पुत्र असगर, छोटू (22) पुत्र इलियास सभी निवासी विकासनगर के रूप में हुई। ये लोग विकासनगर क्षेत्र रवाईं घाटी क्षेत्र में सब्जी और मुर्गों की सप्लाई करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों का पंचनामा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।