फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने लिखी अपने मन की बात

निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने लिखी अपने मन की बात

Fri, 03 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने लिखी अपने मन की बात
नौगांव/चिन्यासौड़ (उत्तरकाशी)। राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के उपलक्ष्य पर अमर उजाला की ओर से आयोजित उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत नौगांव नगर पंचायत स्थित जागृति पब्लिक स्कूल में उत्तराखंड में विकास के 17 वर्ष विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

निबंध के माध्यम से छात्रों ने राजनीति को भी उत्तराखंड के विकास में बाधक बताया। छात्रों ने लिखा कि प्रदेश में जब तक सकारात्मक राजनीति नहीं होगी, तब तक सही मायने में उत्तराखंड का विकास होना मुश्किल है। कक्षा आठ की निकिता पंवार ने लिखा कि उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर चिंता का विषय है। पलायन को रोकने के लिए गांव में अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, यातायात, रोजगार आदि सुविधाओं का होना जरूरी है। कक्षा सात के संजू कक्षा आठ की आंचल आर्य ने लिखा कि सरकार सिर्फ उतने ही विद्यालय खोले जितने में शिक्षकों की व्यवस्था कर सके। आंचल राणा ने वर्ष 2013 में आई केदारनाथ की आपदा को प्रदेश के लिए बड़ी त्रासदी बताया है। प्रतियोगिता में निकिता पंवार प्रथम, संजू द्वितीय, आंचल आर्य तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य जयवीर चंद सहित कई मौजूद थे। वहीं अध्यापक पूरण सिंह राणा, आजाद रावत, जोगेंद्र राणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं चिन्यालीसौड़ में मेरी माता स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्तराखंड में चारों धामों के अलावा प्रसिद्ध मंदिर, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, भागीरथी नदी, पहाड़ी शैली के भवन आदि के चित्र बनाए। इसमें अदिति उनियाल ने पहला, मयंक ने दूसरा, प्रियांशू ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक फादर विंसेंट, प्रधानाचार्य सिस्टर जिस्मा, अध्यापक नवीन खंडूड़ी, आशीष नौटियाल, रमेश पड़ियार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed