फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पालिका विस्तारीकरण के विरोध में प्रधानों ने ढ़ोल नंगाड़ों के साथ किया जुलुस प्रदर्शन

पालिका विस्तारीकरण के विरोध में प्रधानों ने ढ़ोल नंगाड़ों के साथ किया जुलुस प्रदर्शन

Wed, 01 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
पालिका विस्तारीकरण के विरोध में प्रधानों ने ढ़ोल नंगाड़ों के साथ किया जुलुस प्रदर्शन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगरपालिका विस्तारीकरण के विरोध में ग्राम प्रधानों ने नगर क्षेत्र से कलक्ट्रेट तक ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रधानों ने चेतावनी दी कि उनके गांवों को पालिका विस्तारीकरण में शामिल किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
नगर पालिका विस्तारीकरण के दायरे में आने वाले ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि बुधवार को काली कमली धर्मशाला में एकत्रित हुए। विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इस दौरान प्रदेेश प्रधान संगठन के अध्यक्ष गिरवीर परमार ने कहा कि नगर पालिका उत्तरकाशी के चारों ओर करीब 16 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका के विस्तारीकरण के तहत पालिका में शामिल करने की योजना प्रदेश सरकार बना चुकी है। सरकार का यह फैसला कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश है। संगठन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपना प्रस्ताव निरस्त नहीं किया तो सभी ग्राम पंचायतें उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी चंदन सिंह पंवार, अनिल, विजयपाल, पुष्पा चौहान, तेजमल लाल, विजेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत कोटी रजनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूचिता सेमवाल, जगदंबा, बीना पंवार, बीना राणा, प्रेम सिंह पंवार, नीता बिष्ट, बबीता, सावित्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed