{"_id":"59fa026e4f1c1baf678b8c30","slug":"15095569322-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी तहसील के हर्षिल-मुखबा-जांगला मोटर मार्ग निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मुखबा के ग्रामीणों ने लोनिवि पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सड़क निर्माण के नाम पर मुखबा गांव को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। सड़क निर्माण में मानकों की भी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मुखबा निवासी जयेंद्र लाल, बालम दास आदि ने बताया कि लोनिवि द्वारा तीन किमी लंबे हर्षिल-मुखबा-जांगला मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। सड़क निर्माण के लिए विभाग द्वारा बिना सहमति के ही अनुसूचित जाति के ग्रामीणों की जमीन काट दी गई। वहीं, डायनामाइट का प्रयोग होने से करीब 14 ग्रामीणों के भवन, लघु उद्योग, खेत, बगीचे, पैदल मार्ग आदि भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसका अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने डीएम से नुकसान का मुआवजा दिलवाने व निर्माण कार्य में हो रही अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।