{"_id":"59fa026b4f1c1b76678b88e0","slug":"15095569315-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश, पूजा का जनपद विज्ञान महोत्सव के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश, पूजा का जनपद विज्ञान महोत्सव के लिए चयन
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के विज्ञान महोत्सव का आदर्श कीर्ति इंटर कालेज में समापन हुआ। महोत्सव में सात नवंबर से आयोजित होने वाले जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए छात्रों का चयन किया गया। स्वास्थ्य विषय में महेश राणा, हरीश, हार्दिक शाह व प्रतिभा को चुना गया। संसाधन प्रबंधन विषय में राजवीर सिंह, खुशबू भारती, आरती राणा व शिवम, जलाशयों का संरक्षण विषय में अंकित गुसांई, शुभम, सत्यम व अनंत, तकनीक समाधान विषय में प्रमोद लाल, पवन, नवनीत व आकाश, विज्ञान मेला में पूजा, संजली, हरीश व निशा और विज्ञान ड्रामा में जीआईसी भंकोली व कीर्ति इंटर कालेज का चयन किया गया। इस मौके पर शिक्षा अधिकारी चमन लाल शाह ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सीमा दत्ता, सुमन कुमार रावत, डा. केएस रतूड़ी, गुलाब सिंह महर, डा. शंभू प्रसाद, सत्येंद्र नौटियाल, शंकर प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।