{"_id":"59f8b0014f1c1b6d548b9ed4","slug":"150947029519-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में बिरजा इंटर कालेज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में बिरजा इंटर कालेज का दबदबा
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभांरभ किया गया, जिसमें बाल वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर प्रबंधन तथा जलाशयों के संरक्षण विषय में बिरजा इंटर कालेज ने प्रथम और राजकीय इंटर कालेज बनचौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डिजिटल तथा तकनीकी संसाधन विषय में बिरजा इंटर कालेज ने प्रथम व राइंका चिन्यालीसौड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य विषय में बिरजा इंटर कालेज व राइंका चिन्यालीसौड़, खाद्य सुरक्षा विषय में राइंका बल्डोगी व बिरजा इंटर कालेज, विज्ञान ड्रामा में राइंका जिव्या व राइंका चिन्यालीसौड़ एवं विज्ञान मेले के तहत बने प्रोजेक्ट में राइंका बल्डोगी व राइंका बनचौरा ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड़ ने विद्यालय में फर्नीचर आदि के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान अनीता द्विवेदी, डा. पंकज नौटियाल, धीरज हिमानी, विवेक ग्रोवर सहित बाल वैज्ञानिक प्रीती, लुछमी, शुभम अनूप शैलेंद्र आदि मौजूद थे।