{"_id":"59f8aff84f1c1bc1678b86a9","slug":"15094702874-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूलों की नियुक्ति प्रक्रिया पर शिक्षक संगठन उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूलों की नियुक्ति प्रक्रिया पर शिक्षक संगठन उग्र
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय शिक्षक संघ ने जिले के मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में अपनाई जा रही चयन प्रक्रिया का विरोध किया है। संगठन का कहना है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा मॉडल स्कूलों के रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षकों की परीक्षा कराई गई थी, युवा शिक्षक अब तैनाती का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब अधिकारियों द्वारा पांच वर्ष का अनुभव न होने की बात कहते हुए शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है।
संगठन के जिला अध्यक्ष उपेंद्र भंडारी ने कहा कि विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति और शासनादेश में भी पांच वर्ष के अनुभव की अनिवार्यता को लेकर कोई बाध्यता नहीं थी। ऐसे में परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इस तरह के नियम की बात कहकर नियुक्ति न देना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। उधर, भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के गलत निर्णय का खामियाजा क्षेत्र के शिक्षकों व छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में अतोल सिंह महर, पुरुषोत्तम, प्रकाश विद्वान, दिवाकर पैंयूली, राकेश कोहली, रविंद्र बधानी, विरेंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे।