फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   शिक्षा के लिए जान खतरे में डाल रहे नगाण गांव के छात्र

शिक्षा के लिए जान खतरे में डाल रहे नगाण गांव के छात्र

Mon, 30 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा के लिए जान खतरे में डाल रहे नगाण गांव के छात्र
बड़कोट। टपकती छत, दरारों से चरमराई दीवारें व बल्लियों में टिकी कक्षाओं के सहारे नगाण गांव के बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बेसिक स्कूल नगाण में शिक्षक और छात्र जान जोखिम में डालकर पठन-पाठन कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 40 छात्र संख्या वाली नगाण बेसिक पाठशाला 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे भवन की छत व दीवारें जगह-जगह दरारें पड़ने से कमजोर हो गई है। विद्यालय प्रशासन ने बल्लियों व तख्तों के सहारे किसी तरह भवन को गिरने से रोका हुआ है, जिन्हें हर बरसात के बाद ठीक करना पड़ता है। ऐसे में रवाणा, नगाण व मसाल गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का मलबा भी विद्यालय में डाल दिया गया है, जिससे भवन के पूरी तरह ध्वस्त होने का खतरा दोगुना हो गया है। प्रधान गुरु देवी का कहना है कि चार वर्ष से ग्रामीण प्रशासन और शिक्षा विभाग भवन को ठीक कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रधानाध्यापक जयदेव सिंह राणा ने कहा कि आपदा के कारण भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे ठीक कराने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक कोई बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन

कोट:
विद्यालय भवन को ठीक कराने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। वहीं भवन में गिराए गए मोटर मार्ग के मलबे को हटाने के लिए पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को आदेश दिए जाएंगे। - मनुज गोयल, उपजिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed