{"_id":"59ee232b4f1c1b6e548b88d7","slug":"15087788722-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनवंतरी पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएससी की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनवंतरी पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएससी की मान्यता
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव। धनवंतरी पब्लिक स्कूल को सीबीएससी बोर्ड की हाईस्कूल की मान्यता मिलने पर विद्यालय प्रबंधन समिति तथा अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
यह यमुनाघाटी का इकलौता निजी विद्यालय है जिसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाईस्कूल की मान्यता दी गई है। 2007 से संचालित धनवंतरी पब्लिक स्कूल में वर्तमान में 375 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के अधीन संचालित था। विद्यालय के छात्र-छात्राएं पहली बार सीबीएससी बोर्ड के तहत हाईस्कूल की परीक्षा देंगे। विद्यालय के निदेशक युद्धवीर तोमर, प्रधानाचार्य अमृत विंज ने बताया कि सीबीएससी बोर्ड द्वारा विद्यालय को हाईस्कूल की मान्यता मिल गई है, जिसके लिए लंबे समय से आवेदन किया गया था। अभिभावक डॉ. वीरेंद्र चंद, विजयपाल रावत, लोकेश बडोनी, गणेश डिमरी, अर्जुन रावत, विनोद डोभाल आदि ने खुशी जाहिर की।