{"_id":"59ee23154f1c1bdb538b8cb3","slug":"15087788492-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के मायके मुखबा में संपन्न हुए पांडव नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के मायके मुखबा में संपन्न हुए पांडव नृत्य
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। क्षेत्र की सुख एवं शांति के लिए मुखबा में तीन दिवसीय पांडव यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव के आराध्य देवी गंगा व समेश्वर देवता की विशेष पूजा अर्चना की गई।
गंगा के मायके मुखबा में सोमवार को संपन्न हुए पांडव नृत्य के पहले दिन देवी-देवताओं के आह्वान के साथ ही पांडवों के अस्त्र-शास्त्रों की पूजा कर अखंड दीपक जलाया गया। दूसरे दिन गांव में पांडव नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें पांडव पश्वाओं ने गांव के प्रत्येक घर में जाकर आशीर्वाद दिया। सोमवार को क्षेत्र के आराध्य समेश्वर देवता की डोली के साथ पांडव पश्वा और ग्रामीणों ने मार्केडेय पहुंचकर गंगा स्नान किया। इस मौके पर कमल नयन सेमवाल, पपेंद्र सेमवाल, पवन सेमवाल, मुकेश सेमवाल, सुधांशु सेमवाल, सुरेश सेमवाल, उमारमण, राजेश सेमवाल आदि मौजूद थे।