फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   केंद्र में 46 सीटर गाड़ी और राज्य में क्रिकेट टीम बनकर रह गई कांग्रेस- श्याम डोभाल

केंद्र में 46 सीटर गाड़ी और राज्य में क्रिकेट टीम बनकर रह गई कांग्रेस- श्याम डोभाल

Sun, 22 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
केंद्र में 46 सीटर गाड़ी और राज्य में क्रिकेट टीम बनकर रह गई कांग्रेस- श्याम डोभाल
उत्तरकाशी। भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ने कहा कि कांग्रेस की दशा वर्तमान में केंद्र से लेकर राज्य तक चिंता जनक बनी हुई है। केंद्र में कांग्रेस 46 सीटर गाड़ी तो राज्य में क्रिकेट टीम बनकर रह गई है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष डोभाल ने कहा कि पहले जिले में संगठन के दो अध्यक्ष होते थे, लेकिन यह मौका है जब यहां एक ही जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए वह शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता भाजपा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद संगठन को मजबूत करना है। सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ वह बैठक कर रहे हैं। जिससे पार्टी को जिले में पहले से ज्यादा मजबूत बनाया जाए। 2019 में लोकसभा चुनाव है जिसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी। इस मौके पर भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख चंदन सिंह पंवार, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, विजय संतरी, दुग्ध संघ अध्यक्ष मांतली सुरेंद्र नौटियाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य लोकेंद्र बिष्ट, विजयपाल मखलोगा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed