{"_id":"59d1205f4f1c1bb7538b52d3","slug":"150687758314-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के विजय डाम्यूमेंट में से एक भी मुद्दा नहीं बढ़ा एक कमद आगे- किशोर उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के विजय डाम्यूमेंट में से एक भी मुद्दा नहीं बढ़ा एक कमद आगे- किशोर उपाध्याय
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बने छह माह पूरे हो गए हैं, लेकिन उनके विजन डॉक्यूमेंट में से एक भी मुद्दे पर काम एक कदम आगे नहीं बढ़ा है। कांग्रेस के समय में जो भी सुविधाएं दी जा रही थीं, उनको खत्म करके नकारात्मक की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
रविवार को उत्तरकाशी पहुंचे प्रदेेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने जीएमवीएन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा के छह माह के समय में न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ और न ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिले हैं। पहली बार सरकार अपने कर्मचारियों का वेतन देने के लिए बाजार से 300 करोड़ रुपये का लोन देने जा रही है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य बने 18 साल पूरे हो जाएंगे, लेकिन हम लोग राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों की भावना के अनुरूप खरे नहीं उतर पाए हैं। इसलिए 25 अक्तूबर से क्षमा यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यह यात्रा देहरादून के शहीद स्थल से शुरू होकर मसूरी, खटीमा, श्रीनगर, मुजफ्फरनगर जाएगी और इसके बाद पांच नवंबर को यात्रा का समापन देहरादून में होगा। इस दौरान लोगों के बीच जाकर उनके विचार सुने जाएंगे, जिस पर पार्टी नया संकल्प लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को सबसे पहले उत्तरकाशी जिले में इको सेंसिटिव जोन के मुद्दे को हल करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो विजयपाल के साथ जनता इसका निर्णय ले। यहां की जनता जो भी निर्णय लेगी उसमें मैं सक्रियता निभाऊंगा। इस दौरान पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सजवाण, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस सुरेंद्र सिंह रांगड़, ब्लॉक अध्यक्ष भटवाड़ी धर्मेंद्र सिंह राणा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस सविता भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन