फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   350 मीटर के हिस्से से मलबा हुआ साफ, 150 मीटर रह गया बाकी

350 मीटर के हिस्से से मलबा हुआ साफ, 150 मीटर रह गया बाकी

Sat, 30 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
350 मीटर के हिस्से से मलबा हुआ साफ, 150 मीटर रह गया बाकी

विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। ओजरी डबरकोट स्लाइड जोन के चलते बंद हुए यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने के आसार दिखने लगे हैं। 19 दिन से बंद राजमार्ग का करीब 350 मीटर हिस्सा साफ कर लिया गया है। अब 150 मीटर हिस्से में ही मलबा रह गया है। इसके भी आज रात तक साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद मार्ग पर आवाजाही शुरू हो जाएगी। वहीं, डीएम के सख्त आदेश के बाद भी राजमार्ग निर्माण खंड के मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता निर्माण स्थल पर नहीं पहुंचे।
10 सितंबर की रात भूस्खलन से यमुनोत्री राजमार्ग का 500 मीटर हिस्सा बंद हो गया था। 18 दिन तक वैकल्पिक मार्ग निर्माण को लेकर प्रशासन की हर रणनीति विफल हो रही थी, लेकिन अब मुख्य मार्ग में भूस्खलन रुकने के बाद प्रशासन को कुछ राहत मिली है। शुक्रवार शाम से ही मुख्य मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया था। इसमें आज दोपहर तक करीब आधे से ज्यादा हिस्सा साफ कर लिया गया है। अगर सब ठीक रहा तो बचे हुए हिस्से के भी शनिवार रात तक खुलने की उम्मीद है। इससे मार्ग में फंसे वाहनों और 14 गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एसडीएम मनुज गोयल ने बताया कि यमुनोत्री राजमार्ग खोलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अगर भूस्खलन नहीं हुआ तो मार्ग के जल्द खुलने की उम्मीद है। वैकल्पिक मार्ग का कार्य भी कल तक पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीएम के आदेश के बाद भी राजमार्ग निर्माण निगम की तरफ से केवल सहायक अभियंता व अवर अभियंता ही मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने किया भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण
यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने ओजरी डबरकोट भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने ओजरी-तिर्खली गांव से स्थायी वैकल्पिक मार्ग बनाने की अहमियत पर ग्रामीणों से बात की। विधायक ने कहा कि भूस्खलन से स्थायी निजात पाने के लिए इस मार्ग का बनना जरूरी है। उन्होंने इस मार्ग के निर्माण के लिए प्रशासन से आगणन तैयार कर शासन में प्रस्ताव भेजने को कहा है। उन्होंने एसडीएम, राजमार्ग निर्माण निगम व लोनिवि को ग्रामीणों के नुकसान का मुआवजा दस दिन के अंदर देने के भी आदेश दिए। इस दौरान राजेंद्र चौहान, रविंद्र रावत, ऐलम सिंह, मनमोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed