{"_id":"59cfd0c54f1c1b78548b516e","slug":"150679166817-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण का वध कर अयोध्या लौटे श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण का वध कर अयोध्या लौटे श्रीराम
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन में राम-रावण युद्ध दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। रावण वध के बाद मैदान में रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इसके बाद राम भक्तों ने आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया।
आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार को राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। इस दौरान कपटी रावण के कई रूप देखने को मिले। लंबे समय तक चले युद्ध में भगवान राम ने आखिरकार रावण का वध कर डाला। इसके बाद आतिशबाजी के साथ रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। तत्पश्चात विभीषण का राज्यभिषेक और भगवान राम, लक्ष्मण, सीता के अयोध्या वापसी दृश्य का मंचन हुआ। रामलीला और रावण का पुतला दहन देखने दर्शकों की खूब भीड़ जुटी।