{"_id":"59cfd0ba4f1c1ba2538b5258","slug":"150679165711-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी जवानों ने की शस्त्र पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी जवानों ने की शस्त्र पूजा
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। विजयदशमी पर्व पर 35वीं वाहिनी आईटीबीपी व सीआईजेडब्लू स्कूल के जवानों की ओर से महिडांडा परिसर में शस्त्र पूजन किया गया, जिसमें सीआईजेडब्लू (काउंटर इंसर्जेंसी एंड जंगल वारफेयर स्कूल) के डीआईजी हरविंदर सिंह और 35वीं आईटीबीपी के सेनानी राकेश कुमार की ओर से पूरे विधि विधान से हथियारों की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर आईटीबीपी ने परिसर स्थित दुर्गा मंदिर का भी 45 वर्षों बाद जीर्णोधार कर प्राण प्रतिष्ठा व वास्तु पूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी की ओर से गोद लिए गए पाटा व संग्राली गांवों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 82 ग्रामीणों की जांच कर उनको निशुल्क दवाईयां बांटी गई। इस मौके पर दोनों गांवों में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान उप सेनानी रीकू थापा, आशीष भंडारी, बलवंत सिंह रावत, चंद्री चौहान, चतरा देवी, सुमन देवी, अमर सिंह चौहान आदि मौजूद थे। उधर, नगर के जयपुर मंदिर में भी शारदीय नवरात्रि उत्सव का समापन किया गया। मौके पर राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर के पुजारी प्रेम देव, संविदा प्रबंधक मनहोरी लाल नौटियाल सहित भारी मात्रा में श्रद्धालु मौजूद थे। ब्यूरो