{"_id":"59cfcfbe4f1c1bcb538b5196","slug":"15067914059-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने दिए खेल महाकुंभ की तैयारियों के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने दिए खेल महाकुंभ की तैयारियों के आदेश
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ 2017 के आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार की ओर से विभिन्न विभागों की बैठक ली गई, जिसमें उन्होंने युवा कल्याण, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग व खेल विभाग के अधिकारियों को आयोजन की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि प्रतियोगिता अंडर-10, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19, ओपन, वेटरन व दिव्यांग वर्गों में कराई जाएगी। इसमें ऐथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन आदि खेल आयोजित कराए जाएंगे। उन्होंने प्रतियोगिता को न्याय पंचायत, विकास खंड व जनपद स्तर पर कराने को कहा, जिसके बाद जिले की टीम राज्य स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। बैठक में निर्मला पंत, आरसी आर्य, धर्मानंद नौटियाल, विजय प्रताप भंडारी आदि अधिकारी मौजूद थे।