फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   प्रशासन ने किया 2 अक्टूबर तक यमुनोत्री सड़क मार्ग खोलने का दावा

प्रशासन ने किया 2 अक्टूबर तक यमुनोत्री सड़क मार्ग खोलने का दावा

Fri, 29 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने किया 2 अक्टूबर तक यमुनोत्री सड़क मार्ग खोलने का दावा
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी से स्यानाचट्टी पुल तक 2570 मीटर में से 2170 मीटर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब महज 400 मीटर सड़क कटिंग का कार्य बाकी रह गया है, जबकि दूसरी ओर ओजरी के पास मुख्य हाईवे पर सक्रिय भूस्खलन जोन से पिछले दो दिन से पत्थर गिरने बंद हो गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने शुक्रवार से ओजरी के पास भी मार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया है। डीएम ने उम्मीद जताई है कि दो अक्तूबर वैकल्पिक मार्ग और मुख्य मार्ग पर यदि कोई खलल नहीं पड़ता है, तो तीन-चार दिन के अंदर मार्ग पर काम पूरा कर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे ओजरी के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण 10 सितंबर मध्य रात्रि से अभी तक बंद है। यमुनोत्री के लिए ओजरी से यमुना नदी के किनारे होते हुए स्यानाचट्टी पुल तक एक वैकल्पिक सड़क मार्ग बनाने का काम 19 सितंबर से शुरू हुआ था, जिससे अभी तक काम चल रहा है। शुक्रवार को डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 2570 मीटर वैकल्पिक सड़क मार्ग में से अब महज 400 मीटर सड़क कटिंग का कार्य रह गया है, जिसको दो अक्तूबर तक पूरा कर दिया जाएगा। ओजरी के पास यमुनोत्री हाईवे पर पिछले दो दिन से भूस्खलन जोन से पत्थर आने बंद हो गए हैं, इसलिए शुक्रवार को वहां भी मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में तीन-चार दिन में मुख्य मार्ग भी खोल दिया जाएगा। बताया कि हाईवे बंद होने से अब तक पैदल रास्ते से अभी तक करीब 20 हजार यात्रियों को इधर से उधर पहुंचाया गया है। यमुनोत्री क्षेत्र में राशन पर्याप्त है। गैस सिलेंडर वहां घोड़े खच्चरों से पहुंचाए जा रहे हैं। यमुनोत्री गांव क्षेत्र की जिन 18 गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया गया था, उनमें से 10 महिलाओं की डिलीवरी बड़कोट में हो गई है। जबकि जिन आठ की रह गई है, उन्हें बड़कोट पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। ओजरी गांव के जो 13 बच्चे स्यानाचट्टी पढ़ने जाते थे, उन्हें कुथनौर में पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed