{"_id":"59ce77b94f1c1bd1538b5027","slug":"150670333410-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदु मुसलिम सद्भाव की पहचान बना बाड़ाहाट का रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदु मुसलिम सद्भाव की पहचान बना बाड़ाहाट का रावण
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बाड़ाहाट नगर की रामलीला हिंदु मुसलिम सद्भाव की एक मिसाल पेश कर रही है। हिंदुओं के इस प्रमुख त्योहार के लिए मुसलिम कलाकारों द्वारा रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले तैयार किए गए हैं, जिन्हें विजयदशमी पर दहन किया जाएगा।
रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों को पिछले तीन सालों से सहारनपुर के जमशेद, तालिब, अली व शारिक बना रहे हैं। इसके लिए सुभाष सोनी की ओर से हर वर्ष करीब एक लाख रुपये दान करते हैं। पुतला कलाकार तालिब का कहना है कि उनके परिवार के लोग पीढ़ियों से विजयदशमी के पुतले बना रहे हैं। तीनों पुतलों में से रावण का पुतला 50 फुट का है, जबकि मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 45 फुट के बनाए गए हैं। उधर, समिति के महासचिव भूपेश कुड़ियाल ने बताया कि शनिवार को राम-रावण युद्ध के दृश्य के मंचन के बाद शाम 6.30 बजे रावण दहन किया जाएगा।