{"_id":"59ce77b74f1c1bd9538b507f","slug":"15067033333-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैकल्पिक मार्ग निर्माण के दौरान कृषि भूमि को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैकल्पिक मार्ग निर्माण के दौरान कृषि भूमि को पहुंचाया नुकसान
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे में वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य कर रहे लोनिवि ने र्तिखली गांव की कृषि भूमि और पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है। विभाग की ओर से 250 मीटर मार्ग बनाने के दौरान करीब 15 नाली कृषि भूमि व दर्जन भर हरे पेड़ों को तबाह कर दिया गया है। नुकसान करने के बाद विभाग ने इस स्थान से मार्ग बनाने की योजना को छोड़कर, दूसरे स्थान पर कार्य शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की ओर से बिना सोच-विचार व ग्रामीणों की सहमति के ही यहां पर कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन अब वे कार्य बंद कर, दूसरे स्थान पर मार्ग बनाने चले गए हैं। ग्रामीणों ने कृषि भूमि को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी ने कहा कि ओजरी गांव के ग्रामीणों का सहयोग न मिलने से मार्ग निर्माण का कार्य बंद किया गया है। र्तिखली गांव में हुए नुकसान का मुआवजा जल्द दे दिया जाएगा। वहीं कुनसाला गांव के लोग वैकल्पिक मार्ग निर्माण के विरोध में अपने गांव में धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग को स्यानाचट्टी के बजाय कुनसाला गांव से बनाया जाए।