{"_id":"59cd29f04f1c1b65548b4d81","slug":"15066178849-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडारी गांव के शुभम का सीनियर मिनी फुटबॉल विश्व कप टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडारी गांव के शुभम का सीनियर मिनी फुटबॉल विश्व कप टीम में चयन
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। ब्लॉक के कंडारी गांव में जन्मे शुभम गौड़ (23) का सीनियर मिनी फुटबाल विश्व कप के लिए चयन हुआ है। शुभम 6 से 15 अक्तूबर तक टयूनिशिया में होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मिनी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से चयनित विश्व कप टीम में रर्वाइं घाटी के शुभम को भी जगह दी गई है। शुभम वर्तमान में मुंबई के मोती लाल झुनझुनवाला कॉलेज से स्नातकोत्तर कर रहा है। शुभम के पिता राजेश गौड़, माता अनिता गौड़ ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि वे पिछले कुछ वर्षों से मुंबई में ही रह रहे हैं। शुभम महाराष्ट्र फुटबाल एसोसिएशन की तरफ से खेल चुका है। उधर, पुरोला विधायक राजकुमार, ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल आदि ने शुभम को शुभकामनाएं भेजी हैं।