फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे सभाषद व सामजिक कार्यकर्ता

दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे सभाषद व सामजिक कार्यकर्ता

Tue, 26 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे सभाषद व सामजिक कार्यकर्ता
बड़कोट। पालिका के तहत केंद्र सरकार की राजीव आवास योजना में हुई अनियमितताओं के विरोध में सभासद व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में क्रमिक धरना शुरू किया। प्रदर्शनकारियों की ओर से योजना के आवंटन में अपात्रों को आवास आवंटन करने और घटिया निर्माण पर दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठे पालिका सभासद प्रवीन गौड़ ने बताया कि पालिका की ओर से राजीव आवास योजना में अपात्र लोगों को आवास आवंटित किए गए। मजिस्ट्रेट जांच में भी अनियमितताओं को लेकर पुष्टी हुई थी, लेकिन दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही स्वतंत्र संस्था की ओर से मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं एसडीएम मनुज गोयल ने कहा कि मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है, जिसकी जांच उच्चस्तर पर चल रही है। इस मौके पर पूरण सिंह रावत, प्रताप सिंह, सुनील थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed