फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   निवार्चक नामवालियों का होगा पुनरीक्षण

निवार्चक नामवालियों का होगा पुनरीक्षण

Tue, 26 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
निवार्चक नामवालियों का होगा पुनरीक्षण
उत्तरकाशी। एडीएम पीएल शाह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग निर्देश पर नगर स्थानीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण के लिए अधिसूचित कार्यक्रम के तहत पालिका परिषद बाड़ाहाट, चिन्यालीसौड़, बड़कोट व नगर पंचायत नौगांव एवं पुरोला में आयोग के समय सारणी के अनुसार कार्य पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24-27 अक्तबर तक नगर निकायवार विस्तृत पुनरीक्षण के लिए संगणकों, पर्यवेक्षकों तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों आदि की नियुक्ति की जाएगी। 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक कार्यक्षेत्र आवंटन, 2-9 नवंबर तक प्रशिक्षण एवं 8-11 नवंबर तक संगणक द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। 12-20 नवंबर तक प्रारूप नामावली की कापी तैयार करना, 21 दिसंबर से 21 जनवरी तक निर्धारित प्रारूप में निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण का कार्य किया जाएगा। 22 जनवरी से एक फरवरी तक निर्वाचक नामावलियों के आलेख का प्रकाशन एवं निरीक्षण किया जाएगा। 2-12 फरवरी तक दावे/आपत्ति दाखिल करने की अवधि, 13 से 20 फरवरी तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 21 फरवरी से 8 मार्च तक पूरक सूचियों की तैयारी व मुद्रण का कार्य, 9 मार्च को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed