{"_id":"59c931e44f1c1bab538b45f5","slug":"150635777216-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के दोनों तरफ डामरीकरण और नालियों की सफाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल के दोनों तरफ डामरीकरण और नालियों की सफाई की मांग
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत नौगांव बीच यमुनोत्री हाईवे पर नव निर्मित पुल के दोनों तरफ डामरीकरण न होने व गंदगी से पटी नालियों से आ रही बदबू से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता बड़कोट को ज्ञापन भेजकर शीघ्र नाली की सफाई व पुल के दोनों तरफ डामरीकरण करने की मांग की है।
राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से मई माह में तीन करोड़ बीस लाख की लागत से यात्रियों की सुविधा के लिए 15 मीटर लंबे स्पान पुल का निर्माण किया गया था। यात्रा को देखते हुए आनन-फानन में पुल से आवाजाही तो शुरू कर दी गई, लेकिन दोनों ओर डामरीकरण करना छोड़ दिया। मौके का फायदा उठाते हुए पुल का निर्माण कर रही कंपनी पुल के दोनों ओर सिर्फ पत्थर और मिट्टी बिछा कर चलती बनी, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल का कहना है कि विभाग से पुल के दोनों ओर डामरीकरण करने की मांग की गई है। इससे पूर्व भी विभाग झूटा आश्वासन दे चुका है।