{"_id":"59c931d74f1c1ba0538b45b1","slug":"15063577596-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांव और चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के धावकों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांव और चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के धावकों का रहा दबदबा
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। जीआईसी में सोमवार को 57वीं जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने किया। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन चिन्यालीसौड़ और नौगांव ब्लॉक के धावकों का दबदबा रहा।
विधायक ने यमुनोत्री क्षेत्र के प्रत्येक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्कूल में फर्नीचर के लिए 60 हजार देने की घोषणा की, जबकि जीआईसी चिन्यालीसौड़ को अतिरिक्त तीन लाख देने की घोषणा की। सब जूनियर बालक 600 मीटर दौड़ में विवेक ने पहला और पंकज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग बालक की 800 मीटर दौड़ में प्रवेश प्रथम, अंकित रावत द्वितीय रहे। सीनियर बालक की 800 मीटर दौड़ में राहुल पहले और अर्जुन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका 800 मीटर दौड़ में करीना पहले, बालिका हाईस्कूल में सोनम दूसरे स्थान पर रही। सब जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में संजना पहले, कुसुम दूसरे स्थान पर रही। सीनियर बालिका 800 मीटर में मीरा प्रथम, मकानी द्वितीय रही। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी केएस चौहान, केएस भंडारी, डीएस भंडारी, केपीएस भंडारी, महेश पंवार, बलवीर बिष्ट, शीषपाल रमोला आदि मौजूद थे।