{"_id":"59c7e5114f1c1bb1688b6905","slug":"15062725671020-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंसाला के पास पैदल मार्ग का 20 मीटर पुस्ता गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंसाला के पास पैदल मार्ग का 20 मीटर पुस्ता गिरा
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट/ उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे 14वें दिन भी ओजरी और डबरकोट के पास भूस्खलन के कारण बंद रहा। अभी तक ओजरी से कुंसाला पैदल दो किमी मार्ग से यात्रा चल रही है, लेकिन लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण पैदल मार्ग भी कुंसाला गांव के पास पैदल ट्रैक का पुस्ता धंस गया है।
यमुनोत्री हाईवे ओजरी और डबरकोट के पास अधिक भूस्खलन होने के कारण रविवार 10 सितंबर मध्य रात्री से बंद पड़ा है, जिसके बाद पैदल दो किमी ओजरी-कुंसाला मार्ग से अभी तक यात्रा सुचारु है। लेकिन विगत दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण कुंसाला गांव के झरने के पास पैदल ट्रैक का पुस्ता ढह गया है। इसके कारण पैदल ट्रैक पर चलना मुश्किल हो गया है। यहां करीब 20 मीटर पैदल मार्ग का पुस्ता ढहने से प्रशासन की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं, जिससे मार्ग बहुत संकरा हो गया है।