{"_id":"59c695ec4f1c1bdd148b5134","slug":"15061867691-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन कर रहे दो छात्रों की हालत बिगड़ी, चार अन्य ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन कर रहे दो छात्रों की हालत बिगड़ी, चार अन्य ने संभाला मोर्चा
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग कर रहे छात्रों का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार देर शाम को अनशन पर बैठे दो और छात्रों का स्वास्थ्य खराब हो गया था, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनके बदले अब चार अन्य छात्रों ने मोर्चा संभाल लिया है।
बीते पांच दिन से अनशन कर रहे 6 छात्रों में से छात्रसंघ अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार व संदीप कुमार की कल देर शाम तबियत खराब हो गई थी, जबकि सोनू सिंह, देवराज चंद रमोला और गणेश राणा का स्वास्थ्य पहले ही खराब हो गया था। जिसके बाद केवल पृथ्वीपाल मटूड़ा ही बचा था, जिसका साथ देने के लिए अमरीकन पुरी, पृथ्वीराज राणा, शरद भट्ट और भगवान चंद भी शनिवार को अनशन पर बैठ गए हैं। छात्रों ने कहा है कि किसी भी हालत में आंदोलन को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जल्द ही परीक्षाएं होने वाली हैं और बिना शिक्षकों के इसकी तैयारी संभव नहीं है। इस मौके पर जयवीर नेगी, सूरज रावत, नितेश मिनान, शिवानी, मेघा आदि मौजूद थे।