फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   26 सितंबर से बड़कोट में आन्दोलन करेंगे सामाजिक कार्यकर्ता

26 सितंबर से बड़कोट में आन्दोलन करेंगे सामाजिक कार्यकर्ता

Sat, 23 Sep 2017 10:40 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
26 सितंबर से बड़कोट में आन्दोलन करेंगे सामाजिक कार्यकर्ता
उत्तरकाशी। पालिका परिषद बड़कोट के तहत केंद्र सरकार की राजीव आवास योजना में अपात्र लोगों को आवास बांटे जाने की मजिस्ट्रेटी जांच में अभी तक शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इससे गुस्साए लोगों ने 26 सितंबर से क्रमिक अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व में राजीव आवास योजना के तहत बड़कोट में कई आवास बने थे। ये आवास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को दिए जाने थे, लेकिन इसमें अधिकांश आवास अपात्र लोगों को देने का मामला सामने आया। इसकी शिकायत कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से की थी। मामले में डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी, लेकिन उसमें अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील थपलियाल, सभासद प्रवीन गौड़ ने बताया कि अगर 25 सितंबर तक शासनस्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो वे अन्य लोगों के साथ 26 सितंबर से बड़कोट में क्रमिक अनशन पर बैठ जाएंगे। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच में करीब 80 प्रतिशत लोग अपात्र हैं। इसके बावजूद अभी तक शासन स्तर से कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन देने वालों में आनंद सिंह असवाल, पूरण सिंह, प्रवीन गौड़, सुनील थपलियाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed