{"_id":"59c693cb4f1c1b88688b62cb","slug":"1506186223167-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल खिलाड़ी सूरज सिंह का चयन 7वीं गढ़वाल राइफल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल खिलाड़ी सूरज सिंह का चयन 7वीं गढ़वाल राइफल में
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। फुटबॉल खिलाड़ी सूरज सिंह महर का चयन 7वीं गढ़वाल राइफल में हुआ है। 16 से 20 मई को स्पोर्ट्स कोटे के तहत लैंसडौन में गढ़वाल राइफल की ओर से आयोजित शारीरिक परीक्षा एवं 30 जुलाई को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जनपद के फुटबॉल खिलाड़ी सूरज सिंह महर का चयन स्पोर्ट्स कोटे के तहत 7वीं गढ़वाल राइफल में हुआ है।
सूरज सिंह महर मूलत: दिलसौड़ मनेरा के रहने वाले हैं। आठ वर्षों से खेल विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में संचालित फुटबॉल खेल के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रहा है। सूरज ने वर्ष 2010 में हल्द्वानी में आयोजित अंडर-16 बालक फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में तथा वर्ष 2012 में बंगाल में आयोजित अंडर-19 बालक फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप प्रतिभाग कर अपने खेल का उच्च प्रदर्शन किया। फुटबॉल कोच अरुण रमोला, प्रशांत कुमार नौटियाल की ओर से सूरज को फुटबॉल खेल का प्रशिक्षण दिया गया। स्पोर्ट्स कोटे के तहत गढ़वाल राइफल में चयन होने पर जिला खेल अधिकारी अनुराग आर्य, फुटबॉल कोच अरुण रमोला, प्रशांत कुमार नौटियाल, सूरज सिंह महर को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।