फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   आज होगी प्रथम उतरकाशी इंड्युरेंस रेस

आज होगी प्रथम उतरकाशी इंड्युरेंस रेस

Fri, 22 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
आज होगी प्रथम उतरकाशी इंड्युरेंस रेस
उत्तरकाशी (ब्यूरो)। अरुन इंड्युरेंस रेसेस की ओर से पहली बार उत्तरकाशी में इंड्युरेंस रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 23 सितंबर को होने वाली प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों के अलावा केन्या के भी दो धावक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

संस्था की निदेशक नीलम नौटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता चार श्रेणियों 25 किमी, 50 किमी, 75 किमी व 100 किमी में आयोजित की जाएगी, जिसमें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, भुवनेश्वर व चंडीगढ़ सहित केन्या के धावक ओलुबायी व अचूंका भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता सुबह चार बजे से उपरिकोट-साल्ड मार्ग में आयोजित की जाएगी। उधर, प्रतियोगिता के संयोजक अरुण भारद्वाज ने कहा कि इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से भी 12.5 किमी की क्रॉस कंट्री दौड़ भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खेल और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed