{"_id":"59c53d3f4f1c1bae688b5f71","slug":"150609853113600-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैकल्पिक मार्ग में खड़े 600 हरे पेड़ों ने प्रशासन को दुविधा में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैकल्पिक मार्ग में खड़े 600 हरे पेड़ों ने प्रशासन को दुविधा में डाला
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। ओजरी-डबरकोट के स्लाइड जोन के कारण यमुनोत्री हाईवे 12वें दिन भी बंद रहा, जबकि ओजरी गांव के पास बन रहा वैकल्पिक मार्ग का कार्य लगभग पूरा हो गया है। वैकल्पिक मार्ग का कुनसाला गांव की तरफ बनने वाले हिस्से में 600 हरे पेड़ खड़े हैं, जिससे आगे के निर्माण कार्य की स्थिति अब अधर में लटक चुकी है।
प्रशासन की ओर से बनाए जा रहे वैकल्पिक मार्ग का आधा हिस्सा ओजरी गांव की तरफ आता है, जबकि बचा हुआ डेढ़ किमी का हिस्सा यमुना नदी पार कुनसाला गांव में बनना है। नदी के ऊपर फिलहाल ह्यूम पाइप बिछाए जाएंगे, जिसके साथ ही वैली ब्रिज का कार्य भी चलता रहेगा। लेकिन नदी पार के हिस्से में बांज, बुरांस आदि के करीब 600 हरे पेड़ हैं, जिन्हें काटकर ही मार्ग बनाया जा सकता है। ऐसे में प्रशासन के निर्माण कार्य के सामने वन कानून आड़े आ रहा है, जिससे वैकल्पिक मार्ग के निर्माण कार्य में अभी कुछ और समय लगने के आसार दिख रहे हैं। उधर, एसडीएम मनुज गोयल ने कहा कि पेड़ों को लेकर उच्चस्तर पर बात की जा रही है, जल्द ही इसका कोई उपाय निकाल लिया जाएगा। वहीं ओजरी के पास का दो किमी निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिसके बाद यमुना पार के हिस्से में काम शुरू किया जाएगा।