फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   अनशन पर बैठे दो छात्रों स्वास्थ खराब, एबीवीपी ने डीएम को दिया ज्ञापन

अनशन पर बैठे दो छात्रों स्वास्थ खराब, एबीवीपी ने डीएम को दिया ज्ञापन

Fri, 22 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे दो छात्रों स्वास्थ खराब, एबीवीपी ने डीएम को दिया ज्ञापन
उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय में शिक्षकों की मांग को लेकर छात्रों का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान बृहस्पतिवार देर शाम को अनशन पर बैठे विवि प्रतिनिधि सोनू सिंह और महासचिव देवराज चंद रमोला का स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, एबीवीपी के सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन देकर आंदोलन में मौजूद बाहरी तत्वों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी ने अनशन स्थल पहुंचकर छात्रों को समझाने की कोशिश की, जिस पर छात्रसंघ अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार, पृथ्वीपाल मटूड़ा, संदीप कुमार ने कहा कि जब तक शासन की ओर से उन्हें कोई लिखित आश्वासन नहीं मिलता वे अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे। एसडीएम ने कहा कि महाविद्यालय में 18 गेस्ट टीचर के अलावा चार अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। उधर, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिला संगठन मंत्री विक्रम फरस्वाण के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात कर महाविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जाहिर की। ज्ञापन देने वालों में विरेंद्र अवस्थी, शुभम बिजल्वाण, हिमांशु परमार, अभिषेक पंवार, सतीश, दवेंद्र मेहर, अवधेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed