फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मुखबा से गौमुख तक 13200 फिट की ऊंचाई पर जवान देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुखबा से गौमुख तक 13200 फिट की ऊंचाई पर जवान देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 21 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
मुखबा से गौमुख तक 13200 फिट की ऊंचाई पर जवान देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उत्तरकाशी। बार्डर पर देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवान अब उच्च हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं। जिले में मुखबा से गोमुख तक करीब 13200 फिट की ऊंचाई पर और 43 किलो के अंतर्गत हर्षिल में तैनात सेकेंड महार बटालियन के जवान और ऑफिसर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में भारत तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए हर्षिल में तैनात सेकेंड महार बटालियन के जवान और ऑफिसर भी स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभा रहे हैं। इसके लिए सेना ने बाकायदा 16 दिन का कार्यक्रम तय किया है, जिसमें मुखबा से गोमुख तक सेना के जवान स्वच्छता का संदेश देकर पर्यावरण के संरक्षण के प्रति काम कर रहे हैं। इसके तहत हर्षिल, धराली, बगोरी, मुखबा, गंगोत्री, भोजभासा, गोमुख आदि जगहों पर अलग-अलग दिन जाकर सेना के जवान सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। 17 सितंबर से शुरू हुआ अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। हर्षिल में तैनात सेकेंड महार बटालियन के सेकेंड इंचार्ज मेजर मनोज बोस ने बताया कि सीओ कर्नल संदीप रावत के नेतृत्व में करीब 25 से 30 जवानों और अधिकारियों की टीम मुखबा से गोमुख तक करीब 43 किमी के एरिया में स्वच्छता अभियान चला रही है। इसमें आसपास के गांव के अलावा गंगोत्री, गोमुख और भोजबासा में भी यह अभियान चलाया जाएगा। गंगोत्री से ऊपर सैकड़ों ट्रैकर जाते हैं, लेकिन वहां कूड़ा करकट फैला देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इस कूड़े-करकट को नीचे लाया जाएगा। इसके बाद गंगोत्री में तैनात सफाई कर्मचारी जैविक-अजैविक कूड़े को अलग-अलग करेंगे। मेजर मनोज बोस ने बताया कि कुछ समय पहले बटालियन के जवानों ने हर्षिल में पौधरोपण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed