{"_id":"59c3f24f4f1c1be4738b5d9a","slug":"15060138108-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम के वनवास जाने पर छलक पड़े आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम के वनवास जाने पर छलक पड़े आंसू
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बुधवार रात को रामलीला मंचन में राम वनवास के दृश्य का मंचन किया गया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय एवं संवाद अदायगी ने दर्शकों को भाव विभोर किया।
रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के छठवें दिन राम वनवास, केवट लीला, सुमंत वापसी तथा दशरथ मरण के दृश्यों का मंचन किया गया। संवाद में प्रयुक्त रागनियों और कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को झकझोर किया। उन्होंने कहा कि टीवी एवं सिनेमा के इस दौर में भी रामलीला का अलग ही महत्व है। आज के दौर में भगवान राम के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश चौहान, जयेंद्र पंवार, राजाराम भट्ट, भूपेश कुड़ियाल, तस्दीक खान, अजय बडोला आदि मौजूद थे।