{"_id":"59c3f24d4f1c1b2a688b5b71","slug":"150601380820-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत में होने वाले सभी कार्यों की मोबाइल ऐप से होगी मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत में होने वाले सभी कार्यों की मोबाइल ऐप से होगी मॉनिटरिंग
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। एक-15 अक्तूबर तक ‘ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद एवं ब्लाक स्तर के लिए नामित सभी नोडल अधिकारियों की बैठक हुई।
सीडीओ विनीत कुमार ने कहा कि सभी कार्यक्रम तीन मोबाइल एप ग्राम समृद्धि एप, स्वच्छता एप एवं कौशल पंजी एप के माध्यम से संपादित कराए जाएंगे। 25 सितंबर को मोबाइल एप की लांचिंग की जा रही है। पखवाड़े कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत में विभिन्न विभागों की ओर से जितने भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उनकी जीपीएस एवं मोबाइल एप के माध्यम से फोटो, डाटा, आदि अपलोड किए जाएंगे। क्षेत्र में कनेक्टिविटी नहीं रहेगी वहां का डाटा संबंधित नोडल अधिकारी तैयार कर नेटवर्क वाले क्षेत्र में पहुंचने पर उसी दिन डाटा को अपलोड करेंगे। परियोजना निदेशक से कहा कि पोर्टल के माध्यम से एप में संबंधित नोडल अधिकारियों का रजिस्ट्रेशन आदि की प्रक्रिया प्रारंभ करें। बैठक में एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, परियोजना निदेशक प्रकाश सिंह रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी, सीएमओ कल्पना गुप्ता, प्रलंयकरनाथ, सहायक निदेशक डेरी प्रेमलाल आदि शामिल रहे।