फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   छात्रों का अनशन शुरु, शिक्षकों की मांग को लेकर कर रहे आंदोलन

छात्रों का अनशन शुरु, शिक्षकों की मांग को लेकर कर रहे आंदोलन

Tue, 19 Sep 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
छात्रों का अनशन शुरु, शिक्षकों की मांग को लेकर कर रहे आंदोलन
उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज में शिक्षकों की मांग को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रशासन के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद छात्रों ने यह निर्णय लिया है। कॉलेज परिसर में अनशन कर रहे छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शीघ्र ही शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष दिपेंद्र कुमार, विवि प्रतिनिधि सोनू सिंह नेगी, सचिव देवराज चंद रमोला, पृथ्वीपाल, संदीप कुमार, गणेश राणा ने शिक्षकों की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन व जिला प्रशासन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि महाविद्यालय में दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं बेहतर भविष्य की उम्मीद में पढ़ने आते हैं, लेकिन यहां शिक्षक न होने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि, पिछले कई सालों से शिक्षकों की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर चुप करा दिया जाता है। जब नियमों के आधार पर कॉलेज द्वारा परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों से 75 प्रतिशत से अधिक हाजिरी मांगी जाती है, तो फिर इन्हीं नियमों के तहत छात्रों को पूरे शिक्षक क्यों नहीं दिए जाते हैं। इसलिए जब तक शिक्षकों के पद नहीं भरे जाते हैं, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। नितेश मीनान, अमरीकन पुरी, दीपक भट्ट, आदित्य चौहान आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed