फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पेट्रोल के बढ़ते दामों और मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोल के बढ़ते दामों और मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 18 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल के बढ़ते दामों और मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
उत्तरकाशी। पेट्रोल के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजक मनमोहन शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार को छह माह का समय पूरा हो चुका है, लेकिन प्रचंड बहुमत वाली सरकार ने जनता के विश्वास को चोट पहुंचाई है। हर दिन पेट्रोल, डीजल के दाम और महंगाई बढ़ती जा रही है। विस चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने सरकार बनने की दशा में उत्तराखंड के किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी, लेकिन कर्ज माफ नहीं किया गया। गन्ना किसानों का बकाया 15 दिन के अंदर किए जाने को लेकर आश्वासन दिया था, लेकिन छह माह बाद भी उनको बकाया भुगतान नहीं हुआ है। ज्ञापन देने वालों में महासचिव दिनेश गौड़, घनानंद नौटियाल, शीशपाल सिंह पोखरियाल, आनंद सिंह पंवार, नैन सिंह बिष्ट, धर्मेद्र राणा, जगमोहन रावत, जितेंद्र पंवार, प्रकाश पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed