फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   शाह के देहरादून दौरे में उतरकाशी से होंगे 200 कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल

शाह के देहरादून दौरे में उतरकाशी से होंगे 200 कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल

Thu, 14 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
शाह के देहरादून दौरे में उतरकाशी से होंगे 200 कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल
उत्तरकाशी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दो दिवसीय देहरादून दौरे के लिए उत्तरकाशी से 200 कार्यकर्ता और पदाधिकारी देहरादून जाएंगे।
विज्ञापन

लोनिवि विश्राम गृह में हुई पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल ने बताया कि 19-20 सितंबर को देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के 95 दिन के प्रवास के अंतिम पड़ाव में वह दून का दौरा कर रहे हैं, जिसमें वह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे। इसमें उत्तरकाशी जिले के विकास संबंधित मुद्दों को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा जाएगा। बताया कि वर्तमान में जिले में भाजपा के 2975 नए ऑन लाइन सदस्य बने हैं। वाले लोक सभा चुनाव से पहले हम सभी 267 बूथों में खुद को मजबूत करेंगे। 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन है। इस दिन सभी मंडलों में पौधरोपण, मेडिकल कैंप, स्वच्छता अभियान आदि चलाया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, विजय संतरी, सुधा गुप्ता, विजयपाल मखलोगा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed