{"_id":"59bab50e4f1c1b20688b4945","slug":"15054082954-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू गुसांई के खेत में डीएम ने काटी धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू गुसांई के खेत में डीएम ने काटी धान की फसल
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोटी गांव के एक काश्तकार के खेत में धान की फसल की कटाई कर फसली आंकलन निकाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ऑन लाइन एप के माध्यम से फसल बीमा में सही डाटा तैयार किया जाता है।
भटवाड़ी ब्लॉक के कोटी गांव के काश्तकार राजू गुर्साइं के खेत में धान की फसल काटने के दौरान डीएम ने वहां मौजूद ग्रामीणों से उनके द्वारा रोपित की गई धान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्रीधान विधि से धान की रोपाई करें, जिससे धान के बीच के खरपतवारों को आसानी से निकाला जा सके। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को उन्नत बीज देने के निर्देश दिए। इस दौरान धान की फसल को काटने के बाद डीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों को फसल को सुखाकर व तोलकर फसली आंकड़ा बनाने के निर्देश दिए। फसल की सही पैदावार का आंकलन निकालने के लिए चिह्नित किए गए खेत में 30 वर्ग मीटर एरिया में फसल की कटाई के माध्यम से जनपद का फसली आंकलन निकाला जाता है। इसके बाद इसकी रिपोर्ट केंद्र व राज्य सरकार को भेजी जाती है। यह प्रक्रिया सभी जिलों में अपनाई जाती है। इसके लिए बाकायदा केंद्र सरकार से ही जगह चिह्नित की जाती है। इस मौके पर सांख्यिकी अधिकारी रमेश चंद्र भारद्वाज, राजकीय उपनिरीक्षक विद्या सेमवाल, सुनील चमोली, राजस्व निरीक्षक प्रेम सिंह रावत आदि उपस्थित थे।