{"_id":"59bab5044f1c1b9a688b49de","slug":"15054082869-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरी के प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय में की तालेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरी के प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय में की तालेबंदी
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। मोरी ब्लॉक के प्रधानों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। प्रधानों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है।
प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रावत के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने तीन सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन कर ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। प्रधानों ने बताया कि उनकी मांगों में पंचायतीराज एक्ट लागू करना, 14वें राज्य वित्त में की गई कटौती को वापस लेना और मानदेय बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा कि शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान ज्ञान सिंह, चतर सिंह, सूरज, जगदीश सिंह, कमलेश, कमल दास, पूर्ण चंद, सूरज मणिपुर, खजान दास, रण देवी आदि मौजूद थे।