{"_id":"601ab05c8ebc3e26ca6916e0","slug":"1500-farmers-will-get-loan-at-zero-interest-rate-utter-kashi-news-drn3696460126","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 किसानों को शून्य ब्याज दर पर मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 किसानों को शून्य ब्याज दर पर मिलेगा ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक छह फरवरी को वृहद ऋण मेले का आयोजन करेगा, जिसमें 1500 किसान व किसान समूहों को शून्य ब्याज दर पर 10 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करने लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 850 लाभार्थियों ने ऋण के लिए पंजीकरण कराया है।
जिला मुख्यालय स्थित बैंक की मुख्य शाखा में बैंक अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत छह फरवरी को देहरादून में दीन दयाल किसान कल्याण योजनांतर्गत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसी क्रम में यहां भी ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 81 बड़े बकाएदारों समेत अन्य से वसूली के लिए सरप्लस लगाने सहित अन्य जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, महाप्रबंधक सुरेश सिंह नपच्याल, भाजपा महामंत्री हरीश डंगवाल, बैंक प्रबंधक राजेश महर आदि मौजूद रहे।
ऋण के लिए आवेदन करें किसान
नई टिहरी। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने बताया कि वर्तमान में टिहरी जिले में 86 साधन सहकारी समितियां एक्टिव हैं। अब तक दो हजार किसानों ने तीन लाख के ऋण के लिए आवेदन किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वह छह फरवरी तक आवेदन कर दें। बताया कि स्वयं सहायता समूहों को पांच-पांच लाख का ऋण भी बिना ब्याज का सहकारी बैंक उपलब्ध करवा रहा है। संवाद