फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   1500 and 3000 m. Pravindra and Nikita topped the race

1500 व 3000 मी. दौड़ में प्रविंद्र व निकिता अव्वल

Tue, 17 Dec 2019 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
1500 and 3000 m. Pravindra and Nikita topped the race
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के तहत जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मनेरा स्टेडियम में चल रहे खेलों के दूसरे दिन अंडर-14 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में मोरी के सौरभ ने प्रथम, चिन्यालीसौड़ के धनराज ने द्वितीय व डुंडा के परमवीर आर्य तृतीय रहे। बालिका वर्ग में भटवाड़ी की रोशन कलूड़ा पहले, चिन्यालीसौड़ की साक्षी दूसरे और पुरोला की ऋषिका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

गोला फेंक के बालक वर्ग में हरिओम, मोहित व सौरभ तथा बालिका वर्ग में शीतल, सपना व आयुषी ने क्रमश: पहला, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 की 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आशीष राणा, पंकज व कपिल शाह तथा बालिका वर्ग में मनीषा, अनामिका व श्वेता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। इसी आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में पंकज प्रथम, सतवीर कुंवर द्वितीय व संतोष कुमार तृतीय रहे। 1500 मी. व 3000 मी. दौड़ में भटवाड़ी के प्रविंद्र रमोला और नौगांव की निकिता अव्वल रहे। अंडर-21 की 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में यशवंत, कपिल कुमार व राहुल तथा बालिका वर्ग में सोनम, करीना व मोनिका ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 5 हजार मी. की दौड़ में डुंडा के संदीप प्रथम, चिन्यालीसौड़ के मोहित कुमार द्वितीय, नौगांव के ललित आर्य तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 3000 मी. दौड़ में नौगांव की सोनम, भटवाड़ी की सोनिका असवाल व मोरी की रवीना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा, लोकेंद्र नेगी, संदीप राणा, प्रवेश पैन्यूली, मानेंद्र राणा, प्रकाश भंडारी, सोबन सिंह राणा, राजाराम भट्ट, दीपक सेमवाल, रामेश रावत, सुरेश भंडारी, दरम्यान भंडारी, शूरवीर पडियार, उत्तम सिंह नेगी, शूरवीर मार्तोलिया, मोहन शाह, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed