फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   12 ?family face problem in cow shead.

पुलिया बहने से 12 परिवार छानियों में फंसे

Sat, 27 Jun 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 27 Jun 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन

 बारिश ने भटवाड़ी ब्लाक के सुदूरवर्ती पिलंग एवं जौड़ाव के ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। यहां दो वैकल्पिक  पुलिया बहने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने गांव के 12 परिवारों के मवेशियों के साथ छानियों में फंसे होने की सूचना प्रशासन को दी है।


बृहस्पतिवार दिनभर हुई बारिश से पिलंगगाड के उफान पर आने से गंगाड़ तथा जौड़ाव के पास बनी लकड़ी की दो अस्थायी पुलिया बह गई थीं।

 गंगाड़ नामे तोक की पुलिया बहने से पिलंग गांव के परा, लुदरिया एवं खैरी की छानियों में रह रहे धनपाल सिंह, कृपाल सिंह, रतन सिंह, जबर सिंह, भरोसी देवी, इंदर सिंह, मातवर सिंह समेत बारह परिवार अपने  मवेशियों के साथ वहीं फंस गए हैं। जौड़ाव में भी पुलिया बहने से ग्रामीण उफनते पिलंगगाड को जान जोखिम में डालकर पार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



क्षेत्र पंचायत सदस्य राजवीर रावत एवं पिलंगगांव के गुलाब सिंह बिष्ट ने बताया कि छानियों में फंसे ग्रामीणों की रसद आपूर्ति गांव से ही होती है। रास्ता नहीं होने से कुछ दिनों में उनके समक्ष खाद्यान्न का संकट गहरा सकता है। उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना देकर आवाजाही के लिए रास्ते एवं पुलिया बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट........
पिलंगगांव  में वैकल्पिक पुलिया बहने की सूचना तो मिली है, लेकिन 12 परिवारों के छानियों में फंसने की अभी तक सूचना नहीं है। यदि ऐसा है, तो छानियों में फंसे ग्रामीणों को निकालने के प्रयास किए जाएंगे।
हरगिरी, एसडीएम भटवाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed