फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand floods

'फंसे हुए तीर्थयात्रियों से पुलिस ने छीने मोबाइल'

Sat, 22 Jun 2013 04:43 PM IST
देहरादून/फरीदाबाद/जितेंद्र राठी
देहरादून/फरीदाबाद/जितेंद्र राठी Updated Sat, 22 Jun 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
 uttarakhand floods

उत्तराखंड में कुदरत के कहर के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है।

विज्ञापन


सेना के जवान जज्बे के साथ फंसे हुए लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। सेना की तारीफ हो रही है, लेकिन पुलिस के खिलाफ शिकायतें हैं।

हरियाणा के बल्लभगढ़ के अहीरवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले रिछपाल लांबा का कहना है कि सेना न होती तो हम जिंदा नहीं लौट पाते।

उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें

हालांकि, उन्हें उत्तराखंड पुलिस से शिकायत जरूर है। उनका कहना है कि पुलिस ने रास्ते में फंसे लोगों से मोबाइल छीन लिए।

तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार
विज्ञापन


जिसने विरोध किया उसके मोबाइल से सिम निकाल लिए गए। पुलिस नहीं चाहती थी कि हम अपने परिजनों को स्थिति तथा प्रशासन की नाकामी के बारे में किसी को फोन पर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत को सामने देखा
रिछपाल लांबा ने बताया कि 16 जून की सुबह वह अपने साथियों राजेंद्र अग्रवाल, पवन गोयल, दिनेश मित्तल, अजीत गर्ग के साथ जायलो गाड़ी से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए थे।

वह उत्तरकाशी से पहले गंगोत्री के रास्ते में धरासू बैंड ही पहुंचे थे कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ समय बाद ही बरसात के कारण पहाड़ नीचे की तरफ खिसकने लगे।

ऊपर की तरफ से छोटी गाड़ियां, पत्थर और पेड़ नीचे की तरफ लुढ़कते दिखाई दे रहे थे। मौत सामने दिखाई दे रही थी। इस मार्ग पर करीब दो से तीन हजार लोग फंसे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed