फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand: AAP CM candidate Ajay Kothiyal asked why the political rallies continue and Char Dham Yatra stopped

उत्तराखंड: कर्नल कोठियाल ने उठाया सवाल, राजनैतिक रैलियां जारी तो चार धाम यात्रा बंद क्यों

Fri, 10 Sep 2021 11:52 AM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Sep 2021 11:52 AM IST
सार

कर्नल कोठियाल ने कहा कि कोरोना काल में लगभग दो साल से पर्यटन ठप पड़ा हुआ है और लोगों को अपना घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। चार धाम यात्रा होने से राज्य को दस हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होता है साथ ही यहां के युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होता है...

विज्ञापन
Uttarakhand: AAP CM candidate Ajay Kothiyal asked why the political rallies continue and Char Dham Yatra stopped
अरविंद केजरीवाल और कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी नेता कर्नल कोठियाल ने सरकार से चार धाम यात्रा पर प्रतिबंध लगाने पर सवाल किया है। कर्नल कोठियाल ने सरकार से पूछा है कि अगर इसी दौरान राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, विभिन्न राजनीतिक दलों की रैलियां और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तो इसी दौरान हिंदुओं की आस्था का केंद्र चार धाम यात्रा क्यों रोकी गई है। उन्होंने मांग की कि सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए और हिंदुओं की आस्थाओं का सम्मान करते हुए लोगों को चार धाम यात्रा की अनुमति देनी चाहिए।

विज्ञापन


कर्नल कोठियाल ने कहा कि चार धाम यात्रा का जितना महत्व हिंदुओं की आस्थाओं से है, लगभग उतना ही महत्व राज्य के बेरोजगार युवाओं की रोजगारी का भी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लगभग दो साल से पर्यटन ठप पड़ा हुआ है और लोगों को अपना घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। चार धाम यात्रा होने से राज्य को दस हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होता है साथ ही यहां के युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होता है। लेकिन सरकार के एक निर्णय के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इसके व्यापक असर को देखते हुए सरकार को अपना निर्णय वापस लेना चाहिए। अगर सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती तो आम आदमी पार्टी राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed